नई दिल्ली, जून 24 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया के आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। सेबी की हरी झंडी के बाद NSE आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग होगी। आमतौर पर जब किसी कंपनी का मेनबोर्ड आईपीओ आता है तो उसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई, दोनों इंडेक्स पर होती है। हालांकि, NSE आईपीओ सिर्फ कॉम्पिटिटर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर लिस्ट होगा। इसकी लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE पर नहीं होगी। अब सवाल है कि आखिर NSE आईपीओ सिर्फ बीएसई पर ही क्यों लिस्ट होने वाला है। आइए डिटेल जान लेते हैं।NSE खुद को रेगुलेट नहीं कर सकता नियमों के मुताबिक एनएसई आईपीओ की लिस्टिंग NSE के ही प्लेटफॉर्म पर नहीं हो सकती है। दरअसल, जब निवेशक किसी लिस्टेड कंपनी के शेयर खरीदते हैं तो स्टॉक एक्सचेंज ट्रेडिंग एक्टिविटी पर नजर रखने में अहम भूमिका निभाता है...