नई दिल्ली, अगस्त 19 -- NSE IPO News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया यानी एनएसई के आईपीओ का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो हफ्ते में सेबी से आईपीओ की मंजूरी मिल जाएगी। वहीं, 15 सितंबर के बाद एनएसई अपना IPO लॉन्च कर सकता है। आइए डिटेल में पूरा प्लान जान लेते हैं।कब तक आएगा प्राइस बैंड? CNBC-TV18 ने 19 अगस्त को सूत्रों के हवाले से बताया कि एनएसई आईपीओ का प्राइस बैंड सितंबर की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक एनएसई का वैल्यूएशन Rs.5.2 लाख करोड़ से Rs.5.3 लाख करोड़ के बीच आंका जा रहा है। वहीं, आईपीओ की कीमत Rs.2100 से Rs.2300 प्रति शेयर के बीच हो सकती है। हाल ही में एनएसई ने अपना ग्लोबल रोड शो भी पूरा किया है।कौन-कौन बेच रहा हिस्सेदारी? ड्राफ्ट पेपर के मुताबिक एनएसई का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह...