नई दिल्ली, जून 18 -- देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज NSE का बहुप्रतीक्षित IPO आखिरकार आगे बढ़ गया है। NSE ने SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल कर दिया है और यह भारत के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार NSE का वैल्युएशन करीब Rs.5 लाख करोड़ के आसपास माना जा रहा है। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होने की संभावना है, जिसमें मौजूदा शेयर होल्डर्सअपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इश्यू का साइज लगभग Rs.30,000 करोड़ तक पहुंच सकता है।SBI बन सकता है सबसे बड़ा सेलर मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, IPO में हिस्सेदारी बेचने वालों में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे बड़ा शेयरधारक विक्रेता हो सकता है। SBI और उसकी सहयोगी कंपनी SBI Caps पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि वे NSE IPO में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगी। भा...