नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- NSE IPO news: मोस्ट अवेटेड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आईपीओ का इंतजार खत्म हो गया है। बीते सप्ताह में ही इस आईपीओ को सेबी से मंजूरी मिली है। आईपीओ के इश्यू प्राइस और लिस्टिंग डेट का ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन ग्रे मार्केट में इसे तगड़ा रेस्पॉन्स मिल रहा है। स्टॉक एक्सचेंज का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) Rs.150-Rs.180 प्रति शेयर से बढ़कर Rs.280-Rs.300 प्रति शेयर तक पहुंच चुका है। वहीं, अनलिस्टेड मार्केट में NSE के शेयर अब 2000 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर हैं। बता दें कि अनलिस्टेड प्राइस वह कीमत है जिस पर लिस्टिंग से पहले कंपनी के मौजूदा शेयरों का लेन-देन होता है जबकि GMP वह प्रीमियम है जो निवेशक लिस्टिंग से पहले शेयरों के लिए IPO प्राइस या अनुमानित इश्यू प्राइस से ज्यादा देने को तैयार होते हैं।सरकारी बीमा कंपनियों को ...