नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- लंबे समय से एनएसई IPO का हो रहा इंतजार अब खत्म को है। प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। NSE के MD और CEO आशीष चौहान ने स्पष्ट किया है कि एक्सचेंज ने अपने शेयरों को एनएसई के ही प्लेटफॉर्म पर ट्रेड कराने की अनुमति के लिए SEBI में कोई आवेदन नहीं किया है। मौजूदा नियमों के तहत किसी मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंज को अपने ही प्लेटफॉर्म पर अपने शेयर लिस्ट करने की अनुमति नहीं है। इसलिए इसकी औपचारिक लिस्टिंग BSE पर होगी। इस नियम के पीछे सबसे बड़ी वजह हितों के टकराव और बाजार की निष्पक्षता है। किसी एक्सचेंज की जिम्मेदारी ट्रेडिंग सिस्टम चलाने, कारोबार की निगरानी करने और फेयर प्राइस डिस्क्वरी सुनिश्चित करने की होती है। अगर उसी एक्सचेंज के अपने शेयर भी वहीं ट्रेड हों, तो वह अपने ही शेयरों की निगरानी करने की स्थिति में आ जाएगा। इसस...