नई दिल्ली, जून 22 -- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के शेयर सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में 6 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 215.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों ने 52 हफ्ते का अपना नया हाई बनाया है। न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयर 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 161 रुपये से बढ़कर 215 रुपये के पार पहुंच गए हैं। न्यू इंडिया एश्योरेंस का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर दांव है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने IPO के लिए बाजार नियामक संस्था सेबी के पास अपना ड्रॉफ्ट रेड हेयरिंग प्रॉस्पेक्ट्स जमा कर दिया है और इसी के बाद न्यू इंडिया एश्योरेंस के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। NSE के आईपीओ में 1 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचेगी न्यू इंडिया एश्योरेंसनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) क...