नई दिल्ली, मई 5 -- देश के प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रसीद (EGR) की शुरुआत कर दी है। इसके जरिए निवेशकों को सोने में निवेश करने का एक और विकल्प मिलेगा। इसके जरिए निवेश शेयरों की तरह सोने की खरीद-बिक्री कर सकेंगे। यह फिजिकल गोल्ड होगा, जिसे लंबी अवधि तक निवेशक डीमैट खाते में ईजीआर के रूप में रख सकेंगे। इससे पहले बीएसई ने इसकी शुरुआत की थी। इस नई व्यवस्था में अब फिजिकल गोल्ड की खरीद-बिक्री पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जा सकेगी और कीमत तय करने की प्रक्रिया भी ज्यादा साफ और भरोसेमंद बनेगी। अभी देश में सोना परंपरागत रूप से भौतिक रूप में खरीदा जाता रहा है, जिससे कीमतों में अलग-अलग जगहों पर अंतर रहता है। नई व्यवस्था इस अंतर को कम कर सकती है और एक समान कीमत तय करने में मदद करेगी। वर्तमान में एनएसई पर गोल्‍ड डे...