कानपुर, दिसम्बर 30 -- अजरबैजान देश में रहने वाले अप्रवासीय भारतीय ने एक अधिवक्ता पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर 25 लाख की रंगदारी भी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। उनके आदेश पर चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मेरठ के इस्लामाबाद आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद अफरोज रफी के अनुसार वह 20 साल से अजरबैजान में रह रहे हैं। उन्होंने कुछ साल पहले चकेरी के अयोध्या विहार फेज टू में जमीन खरीदी थी, जो खाली पड़ी थी। कुछ समय पहले सदानंद नगर निवासी अधिवक्ता दिनेश आर्या ने जमीन पर कब्जा कर लिया। साथ ही उसमें थोड़ा निर्माण कराकर किरायेदार को रख दिया। दो माह पूर्व जब उन्हें जमीन पर अवैध कब्जे की जानकारी हुई तो उन्होंने अरोपित से संपर्क कर विरोध किया। इस पर आरोपित ने जमीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.