नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- अब राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में निवेश करने वाले लोगों को रिटायरमेंट फंड के साथ हेल्थकेयर का भी फायदा मिलेगा। दरअसल, पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने रिटायरमेंट स्कीम के साथ हेल्थकेयर स्कीम'एनपीएस स्वास्थ्य' के दूसरे पायलट चरण की शुरुआत की है। यह एक ऐसी पहल है जिसका मकसद रिटायरमेंट की प्लानिंग को हेल्थकेयर फंडिंग के साथ जोड़ना है। पेंशन फंड नियामक PFRDA ने बताया कि नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) स्वास्थ्य एक मल्टी-पार्टनर फ्रेमवर्क है, जिसे फाइनेंशियल और हेल्थ सिक्योरिटी देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह भी पढ़ें- मॉर्गन स्टेनली से विश्व बैंक तक...भारत की इकोनॉमी पर किसके क्या हैं अनुमान इस पहल के तहत, Medi असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज मुख्य टेक्नोलॉजी पार्टनर के तौर पर काम करेगी। वहीं, कैम्स केआरए ग्रा...