वरीय संवाददाता, मार्च 14 -- नालंदा खुला विश्वविद्यालय (एनओयू) को स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम के संचालन के लिए 11 विषयों में नामांकन की मान्यता मिली है। विवि अनुदान आयोग (यूजीसी) से मान्यता के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आगामी शैक्षणिक सत्र से इन विषयों में विद्यार्थियों का नामांकन लेने की तैयारी शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली द्वारा नालंदा खुला विश्वविद्यालय को पहले चरण में पांच विषयों में स्नातक चार वर्षीय पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति मिली थी। इनमें इतिहास, अर्थशास्त्र, रसायन शास्त्र, जन्तु विज्ञान व वनस्पति विज्ञान शामिल थे। इन विषयों में नामांकन पिछले वर्ष से ही मान्य था। इस वर्ष यूनिवर्सिटी को छह और विषयों में भी नामांकन की स्वीकृति मिली है। इनमें राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, गणित, भौतिकी तथा भूगोल जैसे विषय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.