नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- Flipkart Big Billion Days सेल के दौरान Nothing अपने स्मार्टफोन और दूसरे प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स लेकर आया है। कंपनी ने Phone (4a), Phone (4a) Pro और Phone (4b) पर स्पेशल डील्स का ऐलान किया है। इनमें Phone (4a) पर अब तक के सबसे बड़े ऑफर्स और Phone (4b) पर अब तक की सबसे कम कीमत मिलने का दावा किया गया है। Flipkart Big Billion Days की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी, जबकि Flipkart Plus, VIP और Black मेंबर्स और कुछ योग्य को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से शुरू होगा।Nothing Phone (4a) पर 4,000 रुपये तक का फायदा Nothing Phone (4a) के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके साथ बैंक ऑफर, कूपन और एक्सचेंज बेनिफिट मिलाकर इसका इफेक्टिव प्राइस 32,999 रुपये बताया ग...