नई दिल्ली, जून 30 -- Nothing ने अपने अगले वायरलेस इयरबड्स Nothing Ear (3a) की लॉन्च डेट ऑफीशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी इन नए TWS इयरबड्स को 7 जुलाई 2026 को होने वाले लॉन्च इवेंट में पेश करेगी। इसी इवेंट में Nothing का नया स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) भी लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की घोषणा के साथ कंपनी ने एक टीजर भी शेयर किया है। Nothing का लॉन्च इवेंट 7 जुलाई 2026 को भारतीय समय के हिसाब से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी का कहना है कि इस इवेंट में केवल नया स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि नेक्स्ट जेनरेशन ऑडियो प्रोडक्ट्स भी पेश किए जाएंगे। Nothing Ear (3a) को कंपनी के पिछले Ear (a) इयरबड्स का अपग्रेड माना जा रहा है और इससे बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद की जा रही है। यह भी पढ़ें- वीडियो: WhatsApp का बड़ा अपडेट! नंबर छिपाकर करें...