नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- लगता है कि Nothing के ढेर सारे फोन एकदम नए जैसे होने वाले हैं। खबर है कि Nothing OS 5.0 को कम्पैटिबल Nothing स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया जा रहा है, जिससे यूजर्स को फोन चलाने का एकदम नए जैसा एक्सपीरियंस मिल सकता है। नए अपडेट अपने साथ ढेर सारे अपग्रेड लेकर आ रहा है। अगर आप भी नथिंग का स्मार्टफोन चला रहे हैं तो तैयार हो जाइए। कहा जा रहा है कि यह अपडेट पर्सनलाइजेशन, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा उपयोगी AI टूल्स पर फोकस करता है। फोन (3) पहला डिवाइस है जिसे यह अपडेट मिल रहा है, और आने वाले महीनों में दूसरे Nothing और CMF फोन को भी यह अपडेट मिलने की उम्मीद है। खबर है कि इसमें एसेंशियल ऐप्स बिल्डर नाम का एक खास फीचर भी होगा, जिससे यूजर फोन पर ही एआई-पावर्ड ऐप बना सकते हैं, वो भी बिना कोई कोड लिखे। चलिए एक नजर डालते हैं साम...