Noida Traffic Advisory : नोएडा में 2 दिन संभलकर चलें, छठ पूजा के लिए आज और कल इन रास्तों पर डायवर्जन
नोएडा, नवम्बर 15 -- छठ पूजा के दौरान नोएडा शहर में 21 सार्वजनिक स्थानों समेत कालिंदी कुंज में यमुना और कुलेसरा में हिंडन के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। इसे देखते हुए दो दिन वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। नोएडा ट्रैफिक पुलिस जरूरत के अनुसार हल्के, मध्यम और भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करेगी। इन सभी स्थानों पर डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम सहित अन्य जगह काफी संख्या में लोग छठ पूजा करने पहुंचेंगे। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि इन जगह सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान कर दी गई हैं। इसके साथ ही संबंधित स्थानों के पास जरूरत पड़ने पर वाहनों के रास्तों में बदलाव किया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि रविवार शाम डूबते और सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.