नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नोएडा में आज हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ। इसकी आग नोएडा फेज 2 के होजरी कॉम्पलेक्स में भड़की। वेज हाइक और काम करने के बेहतर माहौल को लेकर वर्कर्स का प्रदर्शन देखते ही देखते बेहद हिंसक हो गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी की, पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया और गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया। किसी के लिए भी अपनी कार को आंखों के सामने जलते हुए या उसे डैमेज होता देखना एक भयानक और दर्दनाक एक्सपीरियंस होता है। अगर आप एक कार ओनर हैं और कभी इस तरह की सिचुएशन में फंसने पर आपकी कार के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है, तो आपके पास इस नुकसान की भरपाई के लिए क्या ऑप्शन हैं? क्या आप इसके लिए इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं? यहां हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले हैं, ताकि आप ऐसी स्थिति में पैनिक होने की बजाय खुद को सेफ ...