Noida News: 17 वर्षीय किशोरी लापता
नोएडा, अक्टूबर 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के रोहिल्लापुर गांव से 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता ने पुलिस से शिकायत कर बेटी को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में गणेश दास ने बताया कि वह मूलरूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ रोहिल्लापुर गांव में किराये के मकान में रहते हैं। उनकी 17 वर्षीय बेटी रिया कुमारी 11 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी वह नहीं मिली। पिता के मुताबिक किशोरी जाते समय काले रंग का टॉप और काले-सफेद रंग की चेकदार शर्ट पहने थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.