Noida News: 15 हजार से अधिक वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा। समयसीमा पूरी कर चुके 15 हजार से अधिक पुराने वाहनों का पांच माह में पंजीकरण निरस्त करने की तैयारी है। परिवहन विभाग के अनुसार वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जाएगा। इन वाहनों का पंजीकरण छह माह के लिए पहले ही निलंबित किया जा चुका है। परिवहन विभाग के अनुसार समयसीमा पूरी कर चुके वाहन सड़कों पर नहीं दौड़ सकते हैं। जिन वाहनों का पंजीकरण निरस्त किया जा चुका है, अब उन्हे दिल्ली-एनसीआर से बाहर दूसरे जिले में ले जाने के लिए अनापत्ति प्रमाण भी नहीं मिलेगा। जिले में पुराने वाहनों की संख्या दो लाख से अधिक है। ------
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.