Noida News: 15 निजी एंबुलेंस को जब्त किया
नोएडा, अक्टूबर 8 -- Noida News: नोएडा। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने जिले में शासन के निर्देश पर पांच से आठ अक्तूबर तक विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना अस्पताल में पंजीकृत पाए जाने पर 15 निजी एंबुलेंस को जब्त किया गया। ये एंबुलेंस राजस्थान और अन्य प्रदेश में पंजीकृत थीं। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने बताया कि एंबुलेंस के लिए उसका अस्पताल से संबद्ध होना जरूरी है। जो लोग निजी में पंजीकरण कराकर एंबुलेंस चला रहे हैं, उनकी एबुलेंस को जब्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाली 25 एंबुलेंस के चालान किए गए हैं। इनमें से 15 एबुलेंस को जब्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.