Noida News: 12 करोड़ से अधिक के नशीले पदार्थ नष्ट कराए
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन दहन के तहत 12 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट कराए। न्यायालय की अनुमति के बाद 22 सितंबर को गठित समिति की निगरानी में यह कार्रवाई हुई। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के दौरान दो हजार 254 किलोग्राम गांजा, 20.87 किलोग्राम चरस, दो किलोग्राम डोडा, 27 ग्राम स्मैक, 3206 नशीली गोलियां और 51 ग्राम नशीला पाउडर नष्ट कराया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 12 करोड़ 43 लाख 42 हजार 750 रुपये थी। जांच के दौरान तस्करों से इन्हें बरामद किया गया था। इनके बारे में एनडीपीएस ऐक्ट के 224 केस दर्ज थे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.