नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर ने गुरुवार को निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप लगाया। कैंप में 100 से ज्यादा लोगों की जांच की गई और उन्हें जरूरी सलाह दी गई। कैंप में कैंसर का जल्दी पता लगाने और जरूरत पड़ने पर आगे की जांच के बारे में बताया गया। स्क्रीनिंग में चार बड़े कैंसर जैसे ब्रेस्ट, सर्वाइकल, ओरल और प्रोस्टेट कैंसर की भी जांच की गई। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...