नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। बिसरख कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग और मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों ने ग्रेनो वेस्ट में एक महिला से नया आईफोन 18 प्रो छीना था। पुलिस का दावा है कि 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से आईफोन समेत पांच मोबाइल बरामद किए। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार बदमाश 21 सितंबर को ग्रेनो वेस्ट में एक महिला से उनका नया आईफोन-18 प्रो मोबाइल झपट कर ले गए थे। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद घटना करने वाले बदमाश सलमान उर्फ सुहैल, अजाज उर्फ अज्जू उर्फ सोनू और नईम को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पांच मोबाइल, 2500 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 21 सितंबर को ...