नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में पानी से भरी हौदी में गिरने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शुक्रवार शाम को हुई। मृतक की पहचान चार वर्षीय फिरोज आलम उर्फ गोलू के रूप में हुई है। उसके परिजन सीतापुर के अटरिया के रहने वाले हैं। परिवार वर्तमान में सेक्टर-123 स्थित पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में रहकर मजदूरी करता है। थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मासूम खेलते-खेलते झुग्गी के पास बनी पानी से भरी हौदी के करीब पहुंच गया। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह हौदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचन...