नोएडा, सितम्बर 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बिसरख कोतवाली पुलिस ने जीडीए कॉलोनी के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं को मुक्त कराया। महिलाओं ने बताया कि होटल मालिक उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। पुलिस आरोपी मलिक की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गौड़ सिटी के नजदीक स्थित जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल से देह व्यापार का धंधा चलता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की रात होटल में छापेमारी की। इस दौरान होटल में चार महिलाएं मिलीं। पुलिस पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि होटल का मालिक विजयनगर के डूंडाहेड़ा गांव का रहने वाला रोहित कुमार है। वह उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। उनके मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने महिलाओं को होटल से ...