नोएडा, अगस्त 22 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। मामूरा गांव में होटल पर कहासुनी होने पर दो लोगों ने प्लांट संचालक और कर्मचारी को डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फेज-तीन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामूरा गांव में रहने वाले पानी प्लांट के संचालक गौरव और उनके कर्मचारी शिवा, सद्दाम एवं जीतू बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर के पास होटल पर भोजन करने गए थे। वहां पर गांव के मन्नू और रिशू बिना बात कहासुनी करने लगे। इसका विरोध करने पर मन्नू ने गौरव पर हाथ छोड़ दिया। विरोध करने पर मारपीट होने लगी। मन्नू और रिशू ने मिलकर दोनों को डंडे से पीटकर बुरी तरह से घायल कर दिया। आरोपी धमकी देकर भाग गए।गौरव की पत्नी प्रियंका का आरोप है कि दो...