Noida News: हॉस्टल के स्टोर रूम में आग लगी
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। कासना थाना क्षेत्र स्थित सावित्रीबाई फुले कन्या इंटर कॉलेज के एक हॉस्टल के बंद स्टोर रूम में मंगलवार की सुबह आग लग गई। गनीमत रही कि आग की घटना के समय छात्राएं हॉस्टल में नहीं थीं। आग की सूचना पर पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे हॉस्टल में आग लगने की सूचना मिली। पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक हॉस्टल के एक बंद पड़े स्टोर रूम में आग लगी थी। आग से स्टोर रूम में रखा फर्नीचर जल गया। घटना में किसी की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आग लगने का कारण श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.