Noida News: हॉस्टल की मेस के भोजन में कीड़े मिले
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। नॉलेज पार्क-1 स्थित एक निजी हॉस्टल की मेस में परोसे जा रहे भोजन में कीड़े मिलने का मामला सामने आया है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे पहले भी सवाल उठा चुके हैं। छात्रों ने बताया कि वे हॉस्टल में रहने और भोजन के लिए हर महीने हजारों रुपये खर्च करते हैं। इसके बावजूद उन्हें स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह उनकी मूलभूत आवश्यकता है। छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की मांग की है। उनका स्पष्ट कहना है कि भोजन की खराब गुणवत्ता का सीधा असर छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। खाने में कीड़े मिलने से नाराज इन छात्रों ने पूरी घटना का एक वीडियो बनाया। छात्रो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.