नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में प्रस्तावित हॉकी स्टेडियम को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। इस मामले में खिलाड़ियों और लोगों की शुक्रवार को प्राधिकरण और पुलिस से नोकझोंक हुई। लोगों ने पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। वहीं, इस मामले में प्राधिकरण की तरफ से दो नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। जोनल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बचाओ समिति के सदस्य सतेंद्र नागर, मुकेश बिधुड़ी ने बताया कि शहर में खेलों का अभ्यास करने के लिए मैदान नहीं है। सेक्टर-37 स्थित मैदान को खिलाड़ियों और सेक्टरवासियों के लिए बनाया था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भर्ती होने के लिए फिजिकल की तैयारी करने वाले खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। अब यहां ग्रेनो प्राधिकरण की तरफ से हॉकी स्टेडि...