Noida News: हूटर बजाने का विरोध किया तो महिला से मारपीट
नोएडा, अक्टूबर 3 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। पर्थला चौकी के पास सीएनजी पंप पर कार में हूटर बजा रहे युवकों की हरकत कैमरे में कैद करना एक महिला मीडियाकर्मी को भारी पड़ गया। वीडियो बनाते देख कार सवार तीन युवक भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने महिला के साथ हाथापाई की और मोबाइल छीनकर रिकॉर्डिंग मिटाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-122 निवासी महिला मीडियाकर्मी शुक्रवार रात घर के पास स्थित सीएनजी पंप पर अपनी कार में गैस भरवा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने वहां एक कार में सवार युवकों को हूटर बजाते देखा। इस पर उन्होंने अपने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह बात युवकों को नागवार गुजरी। तीनों ने महिला से वीडियो हटाने को कहा। उनके इनकार करने पर विवाद बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.