Noida News: हिस्ट्रीशीटर से गांजे की खेप बरामद
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवादाता। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में हिस्ट्रीशीटर मोहित अवाना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच किलो 150 ग्राम गांजा और 700 रुपये बरामद किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचता था। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, चोरी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत गंभीर धाराओं में 30 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को साईं मंदिर जाने वाले कट के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान असगरपुर गांव निवासी मोहित अवाना के रूप में हुई है। 30 वर्षीय मोहित सेक्टर-126 थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से अलग-अलग लोगों से गांजा खरीदकर लाता था। इसके बाद नोएडा में आने-जाने वाले लोगों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मजदूरों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.