Noida News: हिंडन में डूबे एक युवक का शव मिला
नोएडा, सितम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यूसुफपुर चक शाहबेरी के पास शनिवार की रात हिंडन में डूबे एक युवक का शव सोमवार की सुबह घटनास्थल से ढाई किलोमीटर दूर मिल गया। दूसरे युवक की तलाश जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम की ओर से लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय शिव राजपूत निवासी हाजीपुर गांव थाना स्याना बुलंदशहर और 20 वर्षीय सौरभ निवासी गांव बिजलीपुर थाना खुर्जा बुलंदशहर दोनों वर्तमान में बिसरख कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर चक शाहबेरी गांव में रह रहे थे। दोनों युवक शनिवार को हिंडन के दूसरे छोर पर रस्सी बांधने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रस्सी खुल गई। दोनों गहरे पानी में डूब गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों की तलाश शुरू कराई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को बुलवाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.