नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाला युवक गुरुवार शाम हिंडन को तैरकर पार करते समय डूब गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें उसको तलाशने में जुटी हैं। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय सूरज अपने परिवार के साथ 25 फुटा कॉलोनी स्थित झुग्गियों में रहता है। वह मजदूरी करता है। वह गुरुवार देर शाम हिंडन किनारे पहुंचा। वहां उसने कपड़े उतारे और नदी को तैरकर पार करने के इरादे से उसमें कूद गया। कुछ दूर तक वहां खड़े लोगों को सूरज दिखाई दिया, लेकिन गहरे पानी में पहुंचने पर अचानक वह गायब हो गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद दोस्तों के अलावा राहगीरों ने शोर मचाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह डूबता चला गया। लोगों न...