नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जगत फार्म गोल चक्कर के पास पिछले माह सड़क हादसे में घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सात जुलाई की रात को हुई थी। इस मामले में पीड़ित के पिता रंजीत कुमार ने सेक्टर बीटा-2 कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूरजपुर निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उनका बेटा विशाल उपाध्याय अपने दोस्त राहुल के साथ सात जुलाई की रात करीब 10 बजे जगत फार्म गोल चक्कर के पास भोजन करने गया था। वापसी के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उन्हें आईसीयू में रखा गया। इलाज के दौरान नौ जुलाई को विशाल की मौत हो गई थी। वहीं, राहुल को उसके परिजन आगरा के एसएन अस्पताल ले गए थे, जहां आईसीयू म...