Noida News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। घर की छत पर काम करते समय एक महिला हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गई। वह छत से नीचे आ गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत नहीं की। आरोप है कि हाईटेंशन लाइन घर से छूकर गुजर रही है। इस हटवाने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक चांदपुर गांव निवासी मुकेश की 55 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी शुक्रवार सुबह अपने मकान की छत पर कार्य कर रही थीं। इसी दौरान वह छत के पास से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और छत से नीचे जमीन पर आ गिरी। घटना से परिजनों में च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.