Noida News: हल्की बारिश से सूरजपुर मार्ग पर दो फीट पानी भरा
नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से जल निकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सूरजपुर में मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सूरजपुर थाने के सामने की दो फीट से अधिक पानी जमा हो गया। यहां सड़क और नाले का काम अधूरा होने से परेशानी और अधिक बढ़ गई है। सूरजपुर और तिलपता में जल निकासी के लिए नाली और नई सड़क बनाने की योजना पर पिछले दो सालों से काम चल रहा है, लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है। तिलपता में तो काम ही शुरू नहीं किया गया। दिखावे के लिए नाली का काम शुरू कर खानापूर्ति कर दी गई। यह भी पढ़ें- Noida News: सड़कों पर गड्ढों से इस मानसून में परेशानी बढ़ेगी वहीं, सूरजपुर में दादरी से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क का काम तो पूरा हो गया है, लेकिन दूसरी तरफ की सड़क का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.