Noida News: हल्की बारिश ने गर्मी से मामूली राहत दी
नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। शहर के कई इलाकों में रविवार को दोपहर में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से मामूली राहत मिली। नोएडा और ग्रेटर नोएडा का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह आठ बजे से पहले (24 घंटे में) 48 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आर्द्रता 92 प्रतिशत रही, जिससे दिन काफी गर्म रहा। बारिश के बाद इससे मामूली राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले छह दिनों में भी हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री या इससे कम रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री तक रह सकता है। तीन दिनों से रुक रुक हो रही बारिश के कारण नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण कम हुआ है। नोएडा का एक्यूआई 71 और ग्रेटर नोएडा का 88 दर्ज किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.