नोएडा, अगस्त 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। उम्मीद संस्था द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत गाँव दुजाना में घर-घर जाकर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया गया। संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को सुदृढ़ करना है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान और विद्यालय में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। इस मौक पर देसराज प्रधान, मास्टर बाल चंद नागर, मास्टर हुकम सिंह आर्य, मास्टर ब्रह्म सिंह नागर उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा : 9 से 17 अगस्त तक चलेगा अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...