नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। अदालत ने होम थिएटर की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपी सतीश कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। वादी मनीष ने थाना फेस-2 नोएडा में ललित शर्मा और सुमित शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। बताया कि उसका बड़ा भाई सतीश शर्मा गेझा में रहता है। उनके घर के सामने रहने वाले ललित और सुमित होम थिएटर पर बहुत तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। सतीश ने आवाज धीमी करने को कहा तो दोनों भाई अपने पिता के साथ गुस्से में बाहर आ गए। उन्होंने सतीश को मुक्का मारा, जिससे वह पीछे गिर गया। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों को सुनने के ...