Noida News: सड़क हादसे में युवक का हाथ कटा
नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सड़क हादसे का शिकार हुए एक युवक का हाथ कट गया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अलीगढ़ के गांव बैना निवासी ओमी सिंह ने बताया कि उनका पुत्र हरिओम एक पिकअप गाड़ी पर परिचालक है। पांच जुलाई को यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगरौली कट के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका बायां हाथ कटकर सड़क पर गिर गया। घटना के बाद घायल को जेवर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से नोएडा रेफर कर दिया गया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बाइक सवार को टक्कर मारने पर वाहन चालक पर केस कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.