Noida News: स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों की जांच
नोएडा, जुलाई 19 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-34 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को आरजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। 100 से अधिक लोगों ने इसका लाभ उठाया। आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 अध्यक्ष केके जैन और महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि शिविर में चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ किडनी फंक्शन टेस्ट, लीवर फंक्शन टेस्ट, बीएमआई चेक, ब्लड प्रेशर चेक, ब्लड शुगर आदि सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। डॉ. आदित्य शिशोदिया, अब्दुल रहमान और रंजना यादव ने शिविर में योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.