Noida News: स्वास्थ्य विभाग को 19 डॉक्टर मिले
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग को 19 डॉक्टर मिले हैं। इनकी ज्वानिंग शुक्रवार से शुरू होगी। सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत अलग-अलग स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए कार्य करेंगे। जिले में अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य करने वाले डॉक्टरों की संख्या 60 हो गई है। इन डॉक्टरों की ड्यूटी अर्बन आरोग्य मंदिर, जिला अस्पताल, एनसीसीयू, डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर आदि में लगाई जाएगी। इन डॉक्टरों का साक्षात्कार एक महीने पहले किया गया था। साक्षात्कार में सफल हुए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। सभी डॉक्टर चिकित्सा अधिकारी के रूप में काम करेंगे। इन डॉक्टरों की ज्वाइनिंग के बाद मरीजों को और भी बेहतर इलाज मिलने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Almora News: जिला अस्पताल में तीन डॉक्टरों ने ली तैना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.