Noida News: स्वास्थ्य विभाग को एक लाख एंटी रेबीज सिरिंज मिली
नोएडा, अगस्त 17 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग को एक लाख एंटी रेबीज सिरिंज मिली। ये सिरिंज सोमवार को एक धर्माथ ट्रस्ट के माध्यम से मिली। वहीं, 10 हजार एंटी रेबीज टीके शासन की ओर से मिले। लिहाजा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में अब सिरिंज और टीके की की दिक्कत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग को कई बार सिरिंज की कमी से जूझना पड़ा है। ऐसे में ईश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट ने एक लाख सिरिंज स्वास्थ्य विभाग को दान में दी है। सिरिंज मिलने से सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगभग छह महीने तक प्रभावित लोगों को एंटी रेबीज टीके दिए जा सकेंगे। वहीं, टीके की कमी भी कुछ दिनों तक नहीं होगी। शासन की ओर से और टीके मंगाए जाएंगे। पिछले हफ्ते से जिला अस्पताल में भी टीके की कमी चल रही थी। टीके स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.