Noida News: स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीज मिले
नोएडा, सितम्बर 8 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को स्वाइन फ्लू के 25 नए मरीजों की पुष्टि की। अब भी अस्पतालों में फ्लू के संदिग्ध मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। बीमारी से पीड़ित ज्यादातर मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अन्य का इलाज चल रहा है। जिले में अब स्वाइन फ्लू के कुल मरीजों की संख्या 313 हो गई है। जिला अस्पताल में सोमवार को बीमारी से पीड़ित एक महिला मरीज को भर्ती किया गया। महिला की कई जांचें की गईं। रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, अब भी महिला को सांस लेने में परेशानी है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि अब तक 215 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 98 मरीजों का इलाज चल रहा है। कई मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। ज्यादातर घर में ही रहकर इलाज करा रहे हैं। उन्हें स्वस्थ होने तक अलग कमरे में रखा गया है। जिला अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.