Noida News: स्पोर्ट्स सिटी के लेआउट प्लान पर दो दिन सुनवाई
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। स्पोर्ट्स सिटी के भूखंडों के लेआउट प्लान पर आपत्तियां दर्ज कराने का समय समाप्त हो गया। इनके बार में 225 से अधिक आपत्तियां आई हैं। अब मंगलवार से एसीईओ की अध्यक्षता में गठित समिति इनका निस्तारण करेगी। दो दिन के अंदर आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सेक्टर-78-79, 150 और 152 के अलग-अलग भूखंडों के लिए बिल्डरों की ओर से संशोधित ले आउट प्लान तैयार किया गया था। यह प्लान बिल्डरों ने प्राधिकरण में जमा कराया। इस प्लान के लिए सुझाव व आपत्तियां प्राधिकरण ने लोगों से मांगी थी। इसकी समय-सीमा रविवार को समाप्त हो गईं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि ईमेल व पत्र के माध्यम से करीब 225 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें सेक्टर-78-79 के लिए 100, सेक्टर-150 के लिए 75 और सेक्टर-152 के लिए करीब 50 आपत्तिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.