नोएडा, अगस्त 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगाने के विरोध में लोगों ने शनिवार को मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्टेडियम का गेट खुलवाया। लोगों ने बताया कि गौड़ सिटी-1 और दो टाउनशिप के लोग सुबह करीब सात बजे स्टेडियम के बाहर एकत्र हुए और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत कर स्टेडियम का गेट खुलवाया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनके लौटने के कुछ देर बाद ही प्रबंधन ने दोबारा गेट पर ताला लगा दिया। लोगों का कहना है कि स्टेडियम के गेट पर 20 जुलाई को एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें मरम्मत कार्य के चलते लगभग दो महीने तक सुबह-शाम प्रवेश बंद रखने की जानकारी दी गई थी। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने ...