नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा। कैप्टन शशिकांत शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में खुर्राट इलेवन ने पायनियर क्लब और दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने स्किल इंडिया पावर को हराया। नोएडा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में पायनियर क्लब ने 111 रन बनाए। दिनेश ने 38 और विक्की ने 24 रन का योगदान दिया। खुर्राट इलेवन के संजीव, मनीष और सन्नी ने 2-2 विकेट लिए। खुर्राट इलेवन ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। हरीश ने 56 रनों की अच्छी पारी खेली। मनीष ने 52 रन ठोके। पायनियर के राजेश ने चार विकेट झटके। स्किल इंडिया ने 202 रन बनाए। मयंक राघव ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 91 रन बनाए। मोहनीश ने 46 रन का योगदान दिया। इस बड़े लक्ष्य को स्टार इलेवन ने पांच गेंद शेष रहते ही प्राप्त कर लिया। निशांत मावी ने ...