Noida News: स्टंटबाज गिरफ्तार, कार जब्त
नोएडा, अक्टूबर 13 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में लग्जरी कार से स्टंट करने वाले एक स्टंटबाज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर लिया। पुलिस अन्य स्टंटबाज की तलाश में जुटी है। सोशल मीडिया पर लग्जरी कारों से स्टंट का एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई की। नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंट करने वाले पर युवक अमन यादव निवासी बहलोलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो गाड़ी को एमवी ऐक्ट में जब्त कर लिया। पुलिस सड़क पर स्टंट करने वाले अन्य युवकों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.