नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। जिले के पहलवान देवांश खटाना ने स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन इटावा के सैफई स्थित मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में तीन से पांच अक्तूबर तक किया गया । गुरु रंजीत अखाड़े के पहलवान देवांश खटाना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव के रहने वाले हैं। रंजीत पहलवान ने बताया कि देवांश ने क्वार्टर फाइनल में लखनऊ के हर्ष को 11-3 से हराया, लेकिन सेमीफाइनल में आगरा के पहलवान विपिन से 7-6 के मामूली अंतर से हार गए और कांस्य पदक जीता। देवांश इससे पहले भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: प्रदेशीय कुश्ती में तीन पहलवानों ने जीते कांस्य पदक देवांश की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेश उपाध्याय, योग...