Noida News: स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव का भव्य आयोजन
नोएडा, सितम्बर 3 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की मनमोहक झलक देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी तथा रासलीला से संबंधित सुंदर प्रस्तुतियां दीं। भजनों, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों तथा प्रेम, करुणा और धर्म के संदेश से परिचित कराया गया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति अपनी समझ को और समृद्ध किया। यह भी पढ़ें- Vika...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.