Noida News: स्कूल के वाहनों की 11 से 25 अगस्त तक जांच होगी
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: नोएडा। गौतमबुद्ध नगर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में 11 से 25 अगस्त तक मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष जांच अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और उनके दस्तावेजों की जांच करना है, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके। इसमें स्कूली बच्चों के परिवहन में लगे अनफिट, खटारा और बिना परमिट व अपूर्ण दस्तावेजों के दौड़ने वाले वाहनों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। इसमें मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान, जब्त(सीज) और पंजीकरण निलंबित व निरस्त करने की प्रक्रिया की जाएगी। एआरटीओ प्रशासन-प्रवर्तन नंदकुमार ने कहा कि जिन स्कूली वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त नहीं है या कोई कमी है, उसे तत्काल दुरुस्त करा लें। उन्होंने कहा कि यह अभियान परिवहन आयुक्त के निर्देश के क्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.