Noida News: स्कूल के बाहर वाहन खड़े होने से जाम लगा
नोएडा, अगस्त 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित द मिलेनियम स्कूल के बाहर शनिवार को भीषण जाम की स्थिति बन गई। स्कूल में अभिभावकों की गाड़ियों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन मुख्य सड़क पर खड़े कर दिए गए। इसके चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान लोग परेशान रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल के बाहर वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं है। स्कूल में बच्चों को छोड़ने और लेने आने वाले अभिभावक मजबूरी में अपनी गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी कर देते हैं। देखते ही देखते मुख्य सड़क का बड़ा हिस्सा पार्किंग में तब्दील हो जाता है। शनिवार को भी यही स्थिति बनी और स्कूल के बाहर से काफी दूर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई。
जाम के कारण परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.